Flanges क्या है | Flanges के प्रकार |

नमस्कार दोस्तों , आप यदि किसी इंडस्ट्रीज से जुड़े हो तो आप जयादातर देखते होंगे किसी दो पाइपिंग सिस्टम को वेल्डिंग से जोड़ा जाता है। जो की आमतौर पर स्थायी जॉइंट होता है।

यदि पाइपिंग सिस्टम में कोई समस्या आ गयी या फिर मेंटेनेंस के लिए उसे आप खोलना चाहो तो नहीं खोल सकते है। 

बस हम लोग के पास एक ही उपाय बच जाता है की उसे काट के ही हटा दो ऐसे में हमें बहुत नुकसान और जयादा समय लगता है।  

लेकिन क्या आपको पता है आप बिना वेल्डिंग के भी किसी पाइपिंग सिस्टम को फ्लैंज के माध्यम से जोड़ सकते हो। 

इसीलिए आज हम विस्तार में समझेंगे फ्लैंज क्या है ? फ्लैंज कितने प्रकार के होते है और इसका कहा उपयोग किया जाता है। 

 

तो आईये समझते है –

 

फ्लैंज क्या है ?

फ्लैंज आमतौर पर कार्बन स्टील , स्टेनलेस स्टील , कम मिश्र धातु स्टील से बने होते है जो अस्थायी रूप से पाइप , वाल्व , फ्लोमीटर इत्यादि औद्योगिक कॉम्पोनेन्ट को आपस में जोड़ने के विधि में आता है। 

वेल्डिंग से जोड़ने वाले विधि के बाद दुनिया में सबसे जयादा उपयोग किये जाने वाले विधि में से एक है।

एक फ्लैंज का उपयोग  वाल्व, पंप, स्ट्रेनर या किसी अन्य औद्योगिक कॉम्पोनेन्ट को पाइप से इस तरह से जोड़ने के लिए किया जाता है।

जिससे की पाइप से अलग करना या उसे खोलना आसान हो और उसका  रखरखाव, निरीक्षण या परिचालन करना आसान हो जाता है। 

 

फ्लैंज कैसे काम करता है ?

फ्लैंज से पाइप को किसी वाल्व , पंप या किसी अन्य औद्योगिक कॉम्पोनेन्ट  से जोड़ने  के लिए  यांत्रिक बल (बोल्ट या स्टड को कस कर) का उपयोग किया जाता है और दोनों के बीच में गैस्केट होता है।

क्योंकि जब कोई भी द्रव के दबाव के कारण आंतरिक दबाव बहुत जायदा बढ़ जाता है जिससे की लीकेज का जयादा सम्भावना होता है। 

बहुत सारा इंडस्ट्रीज ऐसा होता है जिसमे  ज्वलनशील, वाष्पशील और सामान्य  इंसान के लिए खतरनाक पदार्थों को संसाधित किया जाता है। 

वहां फ्लैंज के द्वारा किया गया कनेक्शन पर विशेष सुरक्षा की जरुरत होती है। 

 

फ्लैंज के प्रकार :

आमतौर पर फ्लैंज का प्रकार अलग अलग उपयोग के हिसाब से अलग अलग हो सकते है क्योंकि सिर्फ एक आकर फ्लैंज सभी पाइपिंग सिस्टम में उपयुक्त नहीं हो सकते है। 

इसीलिए फ्लैंज का प्रकार पाइपिंग सिस्टम के आकर , डिज़ाइन और अनुप्रयोग पर निर्भर करता है जिससे की विश्वसनीय संचालन और लॉन्ग लाइफ हो। 

 

जो आमतौर पर उपयोग में आते है :

 

1.सॉकेट वेल्ड फ्लैंज (Socket weld Flanges)

2.वेल्ड नैक फ्लैंज ( Weld Neck Flanges )

3.ब्लाइंड फ्लैंज ( Blind Flanges )

4.स्लिप ऑन फ्लैंज ( Slip on Flanges )

5.थ्रेड फ्लैंज  ( Thread Flanges ) 

6. लैप जॉइंट फ्लैंज ( Lap Joint Flanges )

 

1.सॉकेट वेल्ड फ्लैंज (Socket Weld Flanges)

इसमें एक कनेक्शन होता है जिसमें आप पाइप को रखते हैं और फिर एकल मल्टी-पास पट्टिका वेल्ड के साथ जोड़ते है । 

आमतौर पर सॉकेट वेल्ड फ्लैंज का उपयोग वहां किया जाता है जहां पाइप का diameter कम हो और  ये आमतौर कम  pressure और कम तापमान वाले अनुप्रयोग में उपयोग किये जाते हैं। 

 

2.वेल्ड नैक फ्लैंज ( Weld Neck Flanges )

इसमें एक बेलनाकार उभार होता है जिसमे आप पाइप को रखते है और इसे बट वेल्डिंग के साथ जोड़ते है। 

आमतौर पर ये फ्लैंज वहां उपयोग किया जाता है जयादा प्रेशर और टेम्प्रेचर हो। 

 

3.ब्लाइंड फ्लैंज ( Blind Flanges )

ये फ्लैंज जयादातर किसी भी पाइपिंग सिस्टम के अंत में देखने को मिल जायेगा जो किसी पाइपिंग सिस्टम को समाप्त  करने या उसे अलग करने के लिए उपयोग किया जाता है। 

इसे बोल्ट के साथ जोड़ते है जो एक सील का भी कम करता है। जिसे आसानी से जब जरुरत हो बोल्ट खोल को अलग या replace कर सकते है। 

 

4.स्लिप ऑन फ्लैंज ( Slip on Flanges )

ये फ्लैंज आमतौर पर वहां उपयोग किये जाते है जहाँ जयादा flow rate हो और इसे फिलेट वेल्ड के साथ जोड़ा जाता है । 

आजकल स्लिप ऑन फ्लैंज का उपयोग जयादातर अनुप्रयोग में किया जा रहा है क्योंकि ये पाइपिंग सिस्टम के बिभिन्न diameter के हिसाब से आराम से बाजार में मिल जाते है। 

 

5.थ्रेड फ्लैंज  ( Thread Flanges )

इसे screwed फ्लैंज भी कहते है क्योंकि इसके bore में थ्रेड होता है जिसे आप मेल थ्रेड के साथ आसानी से जोड़ सकते है। 

इसे जोड़ना थोड़ा आसान होता है क्योंकि इसमे वेल्डिंग की जरुरत नहीं होती है। ये फ्लैंज वहां उपयोग किया जाता है जहाँ कम प्रेशर या कम तापमान हो। 

 

6. लैप जॉइंट फ्लैंज ( Lap Joint Flanges )

इसमें दो कॉम्पोनेन्ट होते है एक स्टब एन्ड और दूसरा बैकिंग फ्लैंज।  स्टब एन्ड को हम पाइप के साथ बट वेल्डिंग से जोड़ते है और बैकिंग एन्ड फ्री होता है। 

लैप जॉइंट का उपयोग वहां होता है जहाँ हमे पाइपिंग सिस्टम को बार बार खोलने की जरुरत हो। 

 

ये भी पढ़े 👉 Brazing क्या है ? ब्रेज़िंग की प्रक्रिया

 

 

Conclusion :आशा करता हूँ दोस्तों आपको फ्लैंज से सम्बंधित सारे सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा। 

यदि फिर भी आपके मन में कोई सवाल हो या कोई confusion हो तो कमेंट करके जरूर बताये।

और दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

2 thoughts on “Flanges क्या है | Flanges के प्रकार |”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *